D.El.Ed 2nd Semester : विज्ञान (Science)
यूपी डीएलएड (D.El.Ed.) द्वितीय सेमेस्टर में “Science (विज्ञान)” एक महत्वपूर्ण विषय है। द्वितीय सेमेस्टर का यह तृतीय पेपर है।
“Science (विज्ञान)” का पेपर कुल 25 अंक का होता है और परीक्षा की समयावधि 1 घंटा निर्धारित की गई है। परीक्षा में सफल होने के लिए आपको कम से कम 12 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। इस प्रश्नपत्र में कुल 18 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें 5 प्रश्न बहुविकल्पीय (प्रत्येक 1 नंबर का), 6 प्रश्न अति लघु उत्तरीय (प्रत्येक 1 नंबर का) तथा अंतिम 7 प्रश्न लघु उत्तरीय (प्रत्येक 2 नंबर का) प्रकार के होते हैं।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्नों को लगभग 30 शब्दों में जबकि लघु उत्तरीय प्रश्नों को लगभग 50 शब्दों में लिखना होता है। सभी उत्तर सही और सटीक लिखना होता है, सिर्फ कॉपी भरने से नंबर नहीं मिलते हैं। अत: यह आवश्यक है विषय की तैयारी सही से की जाए।
विज्ञान : मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| सेमेस्टर | द्वितीय सेमेस्टर |
| पेपर | तृतीय पेपर |
| विषय | विज्ञान |
| कुल अंक | 25 |
| पास होने के लिए न्यूनतम अंक | 12 |
| परीक्षा का समय | 1 घंटा |
| कुल प्रश्न | 18 |
पाठ्यक्रम (Syllabus)
- पृथ्वी और आकाश—सौर परिवार एवं तारामण्डल, छाया एवं ग्रहण, आकाशीय पिण्ड, पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के कारण तथा अन्य ग्रहों पर जीवन की संभावना, भारत व विश्व के अन्य देशों के प्रमुख अन्तरिक्ष-अभियान।
- मृदा तथा फसलें—फसल-चक्र, कृषि पद्धतियाँ तथा उसके उपकरण। कीटनाशक—प्रयोग व पर्यावरण पर उसके दुष्प्रभाव। मृदा अपरदन व संरक्षण (कृषि विधियाँ)।
- कार्य व ऊर्जा—कार्य तथा ऊर्जा का मापन व आवश्यकता, ऊर्जा के विभिन्न रूप (यांत्रिक, रासायनिक, ध्वनि, प्रकाश, विद्युत व आवेशीय), ऊर्जा का अपव्यय व संरक्षण, ऊर्जा के विभिन्न स्रोत। ऊर्जा के सीमित व असीमित स्रोत—विकास एवं उपयोग। जैसे सौर ऊर्जा के उपयोग, सोलर कुकर, सौर सेल, जल ऊष्मक, पवन ऊर्जा के उपयोग; पवन चक्की, ज्वार-भाटा आधारित ऊर्जा तथा नाभिकीय ऊर्जा, विभिन्न प्रकार की ऊर्जाओं का अन्तः रूपान्तरण।
- सरल मशीनें—प्रकार (उत्तोलक, पेच, घिरनी, झुका तल, पहिया), दैनिक जीवन में उपयोग।
- जीवों की संरचना—कोशिका-ऊतक-अंग-अंगतंत्र— जीव कोशिका की खोज, संरचना, कोशिकांग व उनके कार्य।
- जीवन की क्रियाएँ—पोषण, श्वसन, उत्सर्जन, संवेदनशीलता, प्रकाश संश्लेषण, वृद्धि व प्रजनन, वाष्पोत्सर्जन।
- मानव शरीर के अंग एवं कार्य—मानव कंकाल, पेशियाँ एवं पेशीय-गतियाँ, दाँतों की संरचना, पाचन तन्त्र, परिसंचरण तन्त्र।
- भोजन, स्वास्थ्य एवं रोग—भोजन के प्रमुख पोषक तत्व/प्रमुख घटक (प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन तथा मिनरल), सन्तुलित आहार, पोषक तत्वों की कमी से होने वाले रोग, परिवेशीय स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, संक्रामक रोग व उनकी रोकथाम, टीकाकरण अभियान।
- तत्वों का वर्गीकरण, परमाणु/परमाण्वीय संरचना, संयोजकता—रासायनिक अभिक्रिया, रसायन की भाषा व रासायनिक सूत्र।
- पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन—नियमित व अनियमित तथा भौतिक व रासायनिक परिवर्तन, इन परिवर्तनों में ऊर्जा, ऊष्मा का आदान-प्रदान।
- अम्ल, क्षार व लवण—पहचान व विशिष्ट गुण।
- पर्यावरण प्रदूषण—जल, वायु, ध्वनि तथा मृदा प्रदूषण, इनके कारण एवं प्रभाव। प्राकृतिक आपदाएँ, कारण, उपाय एवं प्रबन्धन (भूकम्प, तूफान, बाढ़, सूखा आदि)।
Privious Year Question Papers
विज्ञान पेपर 2015
विज्ञान पेपर 2016
विज्ञान पेपर 2016 (ii)
विज्ञान पेपर 2017
विज्ञान पेपर 2018
विज्ञान पेपर 2019
विज्ञान पेपर 2020
विज्ञान पेपर 2022
विज्ञान पेपर 2023
विज्ञान पेपर 2025
Solved Papers
विज्ञान Solved Paper 2015
विज्ञान Solved Paper 2016
विज्ञान Solved Paper 2016 (ii)
विज्ञान Solved Paper 2017
विज्ञान Solved Paper 2018
विज्ञान Solved Paper 2019
विज्ञान Solved Paper 2020
विज्ञान Solved Paper 2022
विज्ञान Solved Paper 2023
विज्ञान Solved Paper 2025
Most Important Questions
- वर्ष 2015-2025 तक के सभी बहुविकल्पीय प्रश्न
- वर्ष 2015-2025 तक के सभी अति लघु उत्तरीय प्रश्न
- वर्ष 2015-2025 तक के सभी लघु उत्तरीय प्रश्न
Chapter Wise Notes
1. पृथ्वी और आकाश
2. मृदा और फसलें
3. कार्य एवं ऊर्जा
4. सरल मशीनें
5. जीवों की संरचना
6. जीवों की क्रियाएं
7. मानव शरीर के अंग एवं कार्य
8. भोजन स्वास्थ्य एवं रोग
9. तत्वों का वर्गीकरण
10. पास पड़ोस मे होने वाले परिवर्तन
11. अम्ल, क्षारक तथा लवण
12. पर्यावरण प्रदूषण
