UPSSSC PET 29 October 2023 Shift 1 Paper

Right Answers: 0
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (प्र. 1-5)

हमारे बाल्यकाल के संस्कार ही जीवन का ध्येय निर्धारित करते हैं, अतः यदि शैशव में हमारी संतान ऐसे व्यक्तियों की छाया में ज्ञान प्राप्त करेगी, जिनमें चरित्र तथा सिद्धांत की विशेषता नहीं है, जिनमें संस्कारजनित अनेक दोष हैं, तो फिर उनके चरित्र पर भी उसी की छाप पड़ेगी और भविष्य में उनके ध्येय भी उसी के अनुसार स्वार्थमय तथा अस्थिर होंगे । शिक्षा एक ऐसा कर्तव्य नहीं है जो किसी पुस्तक को प्रथम पृष्ठ से अंतिम पृष्ठ तक पढ़ाने से ही पूर्ण हो जाता हो, वरन् वह ऐसा कर्तव्य है जिसकी परिधि सारे जीवन को घेरे हुए है और पुस्तकें ऐसे साँचे हैं जिनमें ढालकर उसे सुडौल बनाया जा सकता है ।

आत्मनिर्भरता का अर्थ है - अपने ऊपर निर्भर रहना । जो व्यक्ति दूसरे के मुँह को नहीं ताकते वे ही आत्मनिर्भर होते हैं । वस्तुतः आत्मविश्वास के बल पर कार्य करते रहना आत्मनिर्भरता है । आत्मनिर्भरता का अर्थ है - समाज, निज तथा राष्ट्र की आवश्यकताओं की पूर्ति करना । व्यक्ति, समाज तथा राष्ट्र में आत्मविश्वास की भावना, आत्मनिर्भरता का प्रतीक है । स्वावलंबन जीवन की सफलता की पहली सीढ़ी है । सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को स्वावलंबी अवश्य होना चाहिए । स्वावलंबन व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के जीवन में सर्वांगीण सफलता-प्राप्ति का महामंत्र है । स्वावलंबन जीवन का अमूल्य आभूषण है, वीरों तथा कर्मयोगियों का इष्टदेव है । सर्वांगीण उन्नति का आधार है ।

जब व्यक्ति स्वावलंबी होगा, उसमें आत्मनिर्भरता होगी, तो ऐसा कोई कार्य नहीं जिसे वह न कर सके । स्वावलंबी मनुष्य के सामने कोई भी कार्य आ जाए, वह अपने दृढ़ विश्वास से, अपने आत्मबल से उसे अवश्य ही पूर्ण कर लेगा । स्वावलंबी मनुष्य जीवन में कभी भी असफलता का मुँह नहीं देखता । वह जीवन के हर क्षेत्र में निरंतर कामयाब होता जाता है । सफलता तो स्वावलंबी मनुष्य की दासी बनकर रहती है । जिस व्यक्ति का स्वयं अपने आप पर ही विश्वास नहीं, वह भला क्या कर पाएगा ? परंतु इसके विपरीत जिस व्यक्ति में आत्मनिर्भरता होगी, वह कभी किसी के सामने नहीं झुकेगा । वह जो करेगा सोच समझकर धैर्य से करेगा । मनुष्य में सबसे बड़ी कमी स्वावलंबन का न होना है । सबसे बड़ा गुण भी मनुष्य की आत्मनिर्भरता ही है ।
1. सर्वांगीण सफलता-प्राप्ति का महामंत्र लेखक के अनुसार क्या है?
(A) आत्मविश्वास और सहनशीलता
(B) अच्छे संस्कार और कर्तव्यनिष्ठता
(C) आत्मनिर्भरता और आत्मबल
(D) धैर्य और स्नेहयुक्त व्यवहार
2. 'स्वार्थमय' तथा 'अस्थिर' शब्दों के विलोम रूप क्रमशः किस विकल्प में हैं?
(A) निस्स्वार्थी - चंचल
(B) अचल - मतलबी
(C) निश्चल - परार्थी
(D) निःस्वार्थ - गतिहीन
3. "सफलता", "कार्य" और "आत्मनिर्भरता" शब्दों के लिंग क्रमशः हैं
(A) पुल्लिंग, पुल्लिंग और स्त्रीलिंग
(B) स्त्रीलिंग, पुल्लिंग और पुल्लिंग
(C) स्त्रीलिंग, पुल्लिंग और स्त्रीलिंग
(D) स्त्रीलिंग, स्त्रीलिंग और पुल्लिंग
4. जीवन की सफलता की पहली सीढ़ी कौन सी है?
(A) आत्मनिर्भर बनना।
(B) बच्चे में बाल्यकाल से अच्छे संस्कार विकसित करना।
(C) दृढ़ विश्वास जाग्रत करना।
(D) सहनशीलता उत्पन्न करना।
5. शैशव के शिक्षकों का बच्चे पर क्या असर पड़ता है?
(A) बच्चे निर्दोष और अबोध होते हैं और शिक्षकों के स्वभावगत गुण-दोषों का खास असर नहीं होता।
(B) शिक्षकों के चरित्र के गुण-दोष सहज ही बच्चे में आ जाते हैं।
(C) बच्चों को पढ़ाई से मतलब होना चाहिए, शिक्षक की व्यक्तिगत जिन्दगी से उन्हें क्या लेना-देना।
(D) शिक्षक को बच्चे का पाठ्यक्रम पूरा करना है, और बच्चे से कुछ लेना-देना नहीं है।
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (प्र. 6-10)

मृत्युंजय और संघमित्र की मित्रता पाटलिपुत्र के जन-जन की जानी बात थी । मृत्युंजय जन-जन द्वारा 'धन्वंतरि' की उपाधि से विभूषित वैद्य थे और संघमित्र समस्त उपाधियों से विमुक्त 'भिक्षु' । मृत्युंजय चरक और सुश्रुत को समर्पित थे, तो संघमित्र बुद्ध के संघ और धर्म को । प्रथम का जीवन की संपन्नता और दीर्घायुष्य में विश्वास था तो द्वितीय का जीवन के निराकरण और निर्वाण में । दोनों ही दो विपरीत तटों के समान थे, फिर भी उनके मध्य बहने वाली स्नेह-सरिता उन्हें अभिन्न बनाए रखती थी । यह आश्चर्य है, जीवन के उपासक वैद्यराज को उस निर्वाण के लोभी के बिना चैन ही नहीं था, पर यह परम आश्चर्य था कि समस्त रोगों को मलों की तरह त्यागने में विश्वास रखने वाला भिक्षु भी वैद्यराज के मोह में फँस अपने निर्वाण को कठिन से कठिनतर बना रहा था। वैद्यराज अपनी वार्ता में संघमित्र से कहते-निर्वाण (मोक्ष) का अर्थ है -(आत्मा का मृत्यु पर विजय) संघमित्र हँसकर कहते-देह द्वारा मृत्यु पर विजय मोक्ष नहीं है । देह तो अपने आप में व्याधि है । तुम देह की व्याधियों को दूर करके कष्टों से छुटकारा नहीं दिलाते, बल्कि कष्टों के लिए अधिक सुयोग जुटाते हो । (देह व्याधि से मुक्ति तो भगवान की शरण में है) वैद्यराज ने कहा - मैं तो देह को भगवान के समीप जीते ही बने रहने का माध्यम मानता हूँ । पर दृष्टियों का यह विरोध उनकी मित्रता के मार्ग में कभी बाधक नहीं हुआ । दोनों अपने कोमल हास और मोहक स्वर से अपने-अपने विचारों को प्रस्तुत करते रहते ।
6. देह-व्याधि के निराकरण के बारे में संघमित्र का क्या विचार था?
(A) संघमित्र देह व्याधि से मुक्ति भगवान की शरण से मानते थे।
(B) संघमित्र शरीर को व्याधि-मुक्त मानते थे।
(C) संघमित्र जीवन की संपन्नता और दीर्घायुष्य में विश्वास रखते थे।
(D) संघमित्र के अनुसार देह-व्याधियों से मुक्ति संभव नहीं थी।
7. "आत्मा का मृत्यु पर विजय ही मोक्ष है" ऐसा किसका मानना है?
(A) मृत्युंजय का
(B) संघमित्र का
(C) चरक और सुश्रुत का
(D) बौद्ध धर्म का
8. व्याधि और सुयोग शब्दों में क्रमशः प्रयुक्त उपसर्ग हैं-
(A) व्या और सु
(B) आधि और ओग
(C) वि + आ और सु
(D) वि और सु
9. संघमित्र और मृत्युंजय के विषय में कौन सा विकल्प सही है?
(A) मृत्युंजय सादा जीवन जीते हुए निर्वाण प्राप्ति के समर्थक थे, संघमित्र जीवन की संपन्नता और दीर्घायुष्य में विश्वास रखते थे।
(B) संघमित्र और मृत्युंजय दोनों मित्र थे और उनके जीवन-सिद्धांत एक-जैसे ही थे।
(C) संघमित्र जीवन को निरोग बनाकर आनंदपूर्वक जीने व दीर्घायु रहकर उपभोग का आनंद उठाने के समर्थक थे, मृत्युंजय चरक और सुश्रुत को समर्पित थे।
(D) मित्र होते हुए भी उन दोनों के जीवन सिद्धांत विपरीत थे।
10. जीवन की संपन्नता और दीर्घायुष्य में किसका विश्वास था?
(A) पाटलिपुत्र के राजा का
(B) पाटलिपुत्र की प्रजा का
(C) संघमित्र का
(D) मृत्युंजय का
निर्देश (प्र. 11-15) : दिया गया ग्राफ 10 शहरों A, B, C, D, E, F, G, H, I, J में तीन दूरसंचार सेवाओं Alpha, Beta और Gamma के उपयोगकर्ताओं की संख्या दर्शाता है।
प्रश्न 11-15 ग्राफ
11. सभी दस शहरों में मिलाकर Alpha और Gamma के उपयोगकर्ताओं की औसत संख्या कितनी है?
(A) 535
(B) 525.5
(C) 547.5
(D) 550
12. शहर 'B' में एक साथ Alpha, Beta और Gamma के उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या, शहर 'H' में एक साथ Alpha, Beta और Gamma के उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या की तुलना में लगभग कितने प्रतिशत कम है?
(A) 26.67%
(B) 21.05%
(C) 28.92%
(D) 35.12%
13. सभी दस शहरों में मिलाकर Beta और Gamma के उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या कितनी है?
(A) 11250
(B) 10500
(C) 11000
(D) 11350
14. शहर 'A' में Alpha और Beta के एक साथ उपयोगकर्ताओं की संख्या, 'E' में Beta और Gamma के एक साथ उपयोगकर्ताओं की संख्या का कितना प्रतिशत है?
(A) 85.71%
(B) 135%
(C) 116.67%
(D) 120%
15. शहर 'D' में एक साथ Alpha, Beta और Gamma के उपयोगकर्ताओं की संख्या का शहर 'I' में एक साथ Beta और Gamma के उपयोगकर्ताओं की संख्या से अनुपात क्या है?
(A) 21 : 11
(B) 11 : 21
(C) 5 : 4
(D) 4 : 5
निर्देश (प्र. 16-20) : निम्नलिखित रेखा ग्राफ का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें :

निम्नलिखित रेखा ग्राफ वर्ष 2023 में कक्षा 6 से 10 तक स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के प्रतिशत को दर्शाता है।

नोट : विद्यालय में कुल विद्यार्थियों की संख्या 2200 है।
प्रश्न 16-20 रेखा ग्राफ
16. कक्षा 6 और कक्षा 9 में मिलाकर विद्यार्थियों की कुल संख्या, कक्षा 10 में विद्यार्थियों की कुल संख्या से लगभग कितने प्रतिशत अधिक है?
(A) 66%
(B) 387%
(C) 187%
(D) 78%
17. कक्षा 8 में लड़कों की कुल संख्या "x" है और कक्षा 9 में लड़कों की कुल संख्या "x + 40" है। यदि कक्षा 8 और कक्षा 9 में मिलाकर लड़कियों की कुल संख्या 120 है, तो "x" का मान ज्ञात कीजिए।
(A) 210
(B) 190
(C) 250
(D) 270
18. कक्षा 7 और कक्षा 8 में मिलाकर छात्रों की कुल संख्या और कक्षा 9 और कक्षा 10 में मिलाकर छात्रों की कुल संख्या के बीच कितना अंतर है?
(A) 308
(B) 302
(C) 198
(D) 415
19. यदि कक्षा 6 में, लड़कों का लड़कियों से अनुपात 6 : 5 है और कक्षा 6 में लड़कियों की कुल संख्या कक्षा 7 में लड़कियों की कुल संख्या से 50 कम है, तो कक्षा 6 से कक्षा 7 में लड़कों की कुल संख्या का अनुपात ज्ञात कीजिये।
(A) 5 : 6
(B) 30 : 47
(C) 6 : 17
(D) 17 : 6
20. यदि 2024 में, कक्षा 6 और कक्षा 7 प्रत्येक में छात्रों की कुल संख्या में 10% की वृद्धि होती है और कक्षा 10 में छात्रों की कुल संख्या में 20% की कमी होती है, तो 2023 में कक्षा 6 और 7 में मिलाकर छात्रों की कुल संख्या और 2024 में कक्षा 10 में छात्रों की कुल संख्या के बीच अंतर क्या है?
(A) 1056
(B) 946
(C) 1067
(D) 1078
निर्देश (प्र. 21-25) : तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें :
प्रश्न 21-25 तालिका
21. किस वर्ष में वित्तीय घाटा पिछले वर्ष की तुलना में सर्वाधिक बढ़ जाता है?
(A) 2016-17
(B) 2015-16
(C) 2017-18
(D) 2018-19
22. विगत वर्षों में बाज़ार उधार का औसत कुल वित्तीय घाटे का लगभग कितना प्रतिशत है?
(A) 9.57%
(B) 8.18%
(C) 9.12%
(D) 7.98%
23. 2015-16 से 2019-20 तक औसत बजट घाटा (करोड़ में) कितना है?
(A) ₹ 7,493 करोड़
(B) ₹ 8,337 करोड़
(C) ₹ 7,912 करोड़
(D) ₹ 8,321 करोड़
24. वित्तीय घाटे के सापेक्ष अन्य देनदारियों का प्रतिशत किस वर्ष में सबसे अधिक है?
(A) 2017-18
(B) 2015-16
(C) 2018-19
(D) 2020-21
25. कितने वर्षों के लिए वित्तीय घाटे और बाज़ार उधार का अनुपात 2 से अधिक रहा है?
(A) 1
(B) 0
(C) 2
(D) 3
निर्देश (प्र. 26-30) : निम्नलिखित तालिका चार्ट का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें :

यह निम्नलिखित तालिका लाभ और हानि से संबंधित है और इसमें कुछ मूल्य लुप्त हैं। सभी छूट अंकित मूल्य पर हैं और लाभ लागत मूल्य पर है।
प्रश्न 26-30 तालिका चार्ट
26. यदि सूट का छूट % और लाभ % समान है, सूट का अनुमानित अंकित मूल्य ज्ञात करें।
(A) ₹ 3,478
(B) ₹ 2,215
(C) ₹ 2,800
(D) ₹ 3,871
27. टी-शर्ट पर छूट % और लाभ % का अनुपात 7 : 5 है। टी-शर्ट का अनुमानित लागत मूल्य ज्ञात करें।
(A) ₹ 2,248
(B) ₹ 2,285
(C) ₹ 2,167
(D) ₹ 2,192
28. यदि जींस और साड़ी के लागत मूल्य का अनुपात 4 : 5 है, तो साड़ी पर अनुमानित छूट % ज्ञात करें।
(A) 17.76%
(B) 14.23%
(C) 1.32%
(D) 19.87%
29. यदि जींस का अंकित मूल्य शर्ट के लागत मूल्य से ₹ 420 अधिक है और शर्ट के अंकित मूल्य और विक्रय मूल्य के बीच का अंतर ₹ 750 है, शर्ट पर छूट का प्रतिशत ज्ञात करें।
(A) 20.04%
(B) 20.46%
(C) 19.76%
(D) 18.27%
30. सूट का लागत मूल्य जींस के अंकित मूल्य से कितना प्रतिशत कम है?
(A) 25%
(B) 20%
(C) 27%
(D) 29%
31. निम्नलिखित मराठा प्रमुखों का उनके क्षेत्रों के संबंध से मिलान करें :
(i) सिंधिया           (a) इंदौर
(ii) होलकर         (b) नागपुर
(iii) गायकवाड़     (c) उज्जैन
(iv) भोंसले        (d) बड़ौदा
(A) (i)-(b), (ii)-(a), (iii)-(d), (iv)-(c)
(B) (i)-(c), (ii)-(d), (iii)-(b), (iv)-(a)
(C) (i)-(d), (ii)-(a), (iii)-(b), (iv)-(c)
(D) (i)-(c), (ii)-(a), (iii)-(d), (iv)-(b)
32. निम्नलिखित में से किस बौद्ध स्थल पर महिलाओं को पहली बार संघ में नियुक्त किया गया था?
(A) सारनाथ
(B) वैशाली
(C) श्रावस्ती
(D) राजगीर
33. वेद के अंतिम भाग को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?
(A) वेदांग
(B) उपनिषद्
(C) आरण्यक
(D) ब्राह्मण
34. मुगल सम्राट बाबर ने निम्नलिखित में से किस स्थान पर राणा सांगा और उनके सहयोगियों को हराया था?
(A) खानवा
(B) चौसा
(C) चंदेरी
(D) मालवा
35. निम्नलिखित में से कौन सा 1892 के सुधारों का विस्तार था?
(A) भारत सरकार अधिनियम, 1935
(B) वेवेल योजना 1945
(C) 1909 का परिषद् अधिनियम
(D) भारत सरकार अधिनियम, 1919
36. 1920 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पहला किसान मार्च किसके द्वारा आयोजित किया गया था?
(A) महात्मा गाँधी
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) मोतीलाल नेहरू
(D) सरदार वल्लभभाई पटेल
37. बुरहानपुर में स्थित असीरगढ़ किला जिसे "दक्खन का दरवाजा" के नाम से जाना जाता है, निम्नलिखित में से किस यदुवंशी अहीर राजा द्वारा बनवाया गया था?
(A) शिवदत्त अहीर
(B) ईश्वरसेन अहीर
(C) आसा अहीर
(D) रुद्रसिंह अहीर
38. मोतीलाल तेजावत भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान एक प्रसिद्ध व्यक्तित्व थे। वह भारत के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से संबंधित थे?
(A) मध्य प्रदेश
(B) हरियाणा
(C) गुजरात
(D) राजस्थान
39. 2021-22 तक भारत में 1319 रिपोर्टेड (प्रतिवेदित) खदानें हैं, इनमें से सबसे अधिक 263 खदानें भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित हैं?
(A) मध्य प्रदेश
(B) कर्नाटक
(C) झारखंड
(D) छत्तीसगढ़
40. निम्नलिखित में से किसके नेतृत्व में "मंडी षड्यंत्र" हुआ?
(A) आज़ाद हिंद फ़ौज (INA)
(B) ग़दर पार्टी
(C) हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन
(D) अभिनव भारत सीक्रेट सोसाइटी
41. निम्नलिखित में से किसने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान 16 अगस्त, 1946 को "प्रत्यक्ष कार्रवाई दिवस" मनाया था?
(A) मुस्लिम लीग
(B) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(C) आज़ाद हिंद फ़ौज (INA)
(D) स्वराज पार्टी
42. “लेक तुर्काना” दुनिया की सबसे बड़ी रेगिस्तानी झील है, यह दुनिया के निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?
(A) संयुक्त अरब अमीरात
(B) तुर्किए
(C) केन्या
(D) ओमान
43. निम्नलिखित में से किसके द्वारा 1936 में पहली बार भारत के वन प्रकारों का वर्गीकरण किया गया था?
(A) सर एच.जी. चैंपियन
(B) जादव पायेंग
(C) डिट्रिच ब्रैंडिस
(D) ई.पी. स्टीबिंग
44. निम्नलिखित नदियों को उन राज्यों के आधार पर सुमेलित करें जिनमें वे बहती हैं :
(i) कामेंग       (a) ओडिशा
(ii) बैतरणी     (b) महाराष्ट्र
(iii) गिरना       (c) छत्तीसगढ़
(iv) हसदेव      (d) असम
(A) (i)-(d), (ii)-(c), (iii)-(b), (iv)-(a)
(B) (i)-(b), (ii)-(a), (iii)-(d), (iv)-(c)
(C) (i)-(d), (ii)-(a), (iii)-(b), (iv)-(c)
(D) (i)-(b), (ii)-(c), (iii)-(c), (iv)-(d)
45. चबीमूरा, जो कि गोमती नदी के तट पर खड़ी पहाड़ी दीवार पर चट्टान पर की गई नक्काशी के पैनलों के लिए प्रसिद्ध है, भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में स्थित है?
(A) सिक्किम
(B) त्रिपुरा
(C) असम
(D) मेघालय
46. भारत की पंचवर्षीय योजना के किस संस्करण को "गाडगिल योजना" के नाम से भी जाना जाता था?
(A) दूसरी
(B) पहली
(C) तीसरी
(D) चौथी
47. 1981 के किस अधिनियम के माध्यम से संसद द्वारा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के निर्माण को मंजूरी दी गई थी?
(A) अधिनियम/Act 62
(B) अधिनियम/Act 61
(C) अधिनियम/Act 63
(D) अधिनियम/Act 64
48. भारत में राष्ट्रव्यापी जीएसटी का विचार निम्नलिखित में से किसके द्वारा प्रस्तावित किया गया था?
(A) राजा चेलैया समिति
(B) रेखी समिति
(C) केलकर टास्क फोर्स
(D) नरसिम्हम समिति
49. भारत की दुग्ध क्रांति के चरण I (1970-1980) को विश्व खाद्य कार्यक्रम के माध्यम से निम्नलिखित में से किसके द्वारा उपहार में दिए गए स्किम्ड दूध पाउडर और मक्खन तेल (बटर ऑयल) की बिक्री से वित्त पोषित किया गया था?
(A) यूरोपीय संघ (तब ईईसी)
(B) संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ)
(C) खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ)
(D) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)
50. भारत के सर्वोच्च न्यायालय का उद्घाटन __________ को किया गया था। उद्घाटन संसद भवन (अब पुराना) में प्रिंसेस के चैंबर में हुआ था।
(A) 26 जनवरी, 1950
(B) 28 जनवरी, 1950
(C) 25 जनवरी, 1950
(D) 28 जनवरी, 1948
51. राजस्थान पहला राज्य था जहाँ वर्ष 1959 में पंचायती राज व्यवस्था लागू की गई थी। इसे सबसे पहले राजस्थान के किस जिले में लागू किया गया था?
(A) कोटा
(B) जोधपुर
(C) नागौर
(D) सिरोही
52. बैंकों के राष्ट्रीयकरण के प्रथम चरण के दौरान किस बैंक का राष्ट्रीयकरण नहीं किया गया था?
(A) देना बैंक
(B) केनरा बैंक
(C) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
(D) विजया बैंक
53. निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता राज्यसभा को विधान परिषद् से अलग करती है?
(A) सदस्यों का नामांकन
(B) अप्रत्यक्ष चुनाव
(C) सदस्यता का कार्यकाल
(D) महाभियोग की शक्ति
54. निम्नलिखित में से कौन सा पेड़ मलेरिया के इलाज के लिए दवा प्रदान करता है?
(A) बाँस का पेड़
(B) सिनकोना का पेड़
(C) नीलगिरि का पेड़
(D) जिन्कगो का पेड़
55. तारों के चमकने का कारण क्या है?
(A) धूल के कणों द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन
(B) बादलों द्वारा प्रकाश का आंतरिक परावर्तन
(C) तारों के प्रकाश का वायुमंडलीय अपवर्तन
(D) पानी की बूंदों द्वारा प्रकाश का परिक्षेपण
56. भारतीय संविधान में राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत निम्नलिखित में से किस देश के संविधान से अपनाए गए हैं?
(A) यूक्रेन
(B) आयरलैंड
(C) कनाडा
(D) यू.एस.ए.
57. भारतीय संविधान के किस संशोधन ने लोकसभा और विधान सभाओं दोनों में एंग्लो-इंडियन के नामांकन को समाप्त कर दिया है?
(A) 101वाँ संशोधन अधिनियम, 2019
(B) 100वाँ संशोधन अधिनियम, 2019
(C) 104वाँ संशोधन अधिनियम, 2019
(D) 107वाँ संशोधन अधिनियम, 2019
58. पूरी दुनिया में सबसे तेजी से घटने वाला संसाधन निम्नलिखित में से कौन सा है?
(A) सूरज की रोशनी
(B) वन
(C) वायु
(D) पानी
59. चार वर्ष पहले, देव और दिनेश की औसत आयु 20 वर्ष थी। यदि आज देव, दिनेश और चिंतन की औसत आयु 25 वर्ष है, तो 7 वर्ष बाद चिंतन की आयु क्या होगी?
(A) 34 वर्ष
(B) 32 वर्ष
(C) 36 वर्ष
(D) 38 वर्ष
60. निम्नलिखित समीकरण का मान क्या होगा?
Question 60 Image
(A) 1800
(B) 963
(C) 2400
(D) 2700
61. निम्नलिखित में से कौन सा 11 के वर्ग को विषम संख्याओं के योग के रूप में व्यक्त नहीं करता है?
(A) 1 + 3 + 5 + 7 + 13 + 17 + 23 + 25 + 27
(B) 1 + 3 + 5 + 7 + 9 + 11 + 13 + 15 + 17 + 19 + 21
(C) 1 + 5 + 7 + 9 + 11 + 13 + 15 + 17 + 21 + 23
(D) 3 + 7 + 9 + 11 + 13 + 15 + 17 + 19 + 27
62. ________एल्युमिनियम की मोटी ऑक्साइड परत बनाने की एक प्रक्रिया है।
(A) एनोडाइजिंग
(B) गैल्वेनीकरण
(C) कैथोडाइजिंग
(D) कास्टिंग
63. उस प्रक्रिया का नाम बताइए जिसमें टैडपोल वयस्क मेंढकों में विकसित होते हैं।
(A) कायांतरण (मेटामॉर्फोसिस)
(B) निषेचन (फर्टिलाइजेशन)
(C) अंत:स्थापन (एम्बेडिंग)
(D) मुकुलन (बडिंग)
64. सरल कीजिए : {9−2 × 35 × (5−2)3} / {(3−3)4 × 54}
(A) 3−3/510
(B) 313/510
(C) 313/5−10
(D) 3−13/515
65. दर्शन ने प्रारंभिक परीक्षा में 1200 के अधिकतम अंक के साथ 85% और मुख्य परीक्षा में 800 के अधिकतम अंक के साथ 70% अंक प्राप्त किए। यदि परिणाम दोनों परीक्षाओं के संयुक्त प्रतिशत (%) पर आधारित है, तो संयुक्त प्रतिशत (%) है :
(A) 79%
(B) 73%
(C) 63%
(D) 69%
66. 'अशर्फियाँ लुटें और कोयले पर मोहर' लोकोक्ति का अर्थ क्या होगा?
(A) बड़े-बड़े खर्चों पर ध्यान न देना, छोटे खर्चों में कंजूसी दिखाना।
(B) सराहना के बिना योग्यता का व्यर्थ हो जाना।
(C) स्वाभाविक दोषों का किसी अन्य कारण से और अधिक बढ़ जाना।
(D) एक वस्तु में होने वाला लाभ दूसरी वस्तु में हुई हानि में नष्ट हो जाना।
67. निम्न में से कौन सा वाक्य अशुद्ध है?
(A) भारत के इतिहास में पंद्रह अगस्त का बहुत महत्त्व है।
(B) रात उसका प्राण-पखेरू उड़ गया।
(C) आज भी लाल बहादुर शास्त्री जी को याद किया जाता है।
(D) क्या आप मेरे साथ चलेंगे?
68. 'द्विवेदी युग' के प्रवर्तक निम्न में से कौन हैं?
(A) जयशंकर प्रसाद
(B) सूर्यकांत त्रिपाठी
(C) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(D) आचार्य महावीर प्रसाद
69. 'कंदर्प', 'पंचशर' और 'पुष्पधन्वा' यह निम्नलिखित में से किसके पर्यायवाची शब्द हैं?
(A) कामदेव
(B) गौरीसुत
(C) वंशीधर
(D) यक्षराज
70. निम्न में से संधि का कौन सा युग्म गलत है?
(A) अनुदित = अनु + उदित
(B) अवनेंद्र = अवनी + इंद्र
(C) श्रद्धानंद = श्रद्ध + आनंद
(D) भूद्धार = भू + उद्धार
71. Identify a correct spelling from the following:
(A) Coonoisur
(B) Concoissur
(C) Conoissur
(D) Connoisseur
72. Which of the following is not an antonym of 'Rabid' ?
(A) Moderate
(B) Conservative
(C) Traditional
(D) Fanatic
73. Give meaning of the following idiom :
'A man of straw'
(A) influential
(B) a puppet
(C) having no integrity
(D) struggling in vain
Read the following paragraph and answer the following questions (Q. 74 and 75)

The self-portrait is nothing new. Painters and photographers have always used themselves as subjects. Today, however, almost everyone walks around with a camera in his or her pocket. This is because most cell phones have cameras on them. The fact that most people have cell phone cameras with them all the time has led to the rise of the selfie. A selfie is a self-portrait usually taken with a cell phone.

Since the pictures are usually taken on a cell phone, many people tend to share these photographs with friends and even strangers on different social networking websites. Some of the popular social networking platforms people use to share selfies include Instagram, Snapchat and Facebook. People usually take selfies when they are engaged in normal day-to-day activities. They take selfies of their commutes to work or school. People take selfies of themselves eating. Other people take selfies to show what they are wearing or whom they are hanging out with.
74. Is self-portrait a new thing?
(A) Yes. It is a recent phenomenon.
(B) No. It has existed since long.
(C) Not specified.
(D) Can't say.
75. Which social networking platform is not mentioned in the passage?
(A) Instagram
(B) Snapchat
(C) Twitter
(D) Facebook
76. बरखा और चंद्रेश भाई-बहन हैं। मनीष के दो बच्चे हैं और वह सुरेश का बेटा है, जो हंसा का ससुर है। हंसा का एक ही बेटा है। चंद्रेश, सुरेश का दामाद नहीं है। बरखा, सुरेश से किस प्रकार संबंधित है?
(A) बेटी
(B) पत्नी
(C) पोती
(D) पुत्रवधू
77. निम्नलिखित प्रश्न में तीन कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे आमतौर पर ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और फिर तय करना है कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा सामान्य ज्ञात तथ्यों की उपेक्षा करते हुए दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है ।

कथन : कुछ रेलगाड़ियाँ सड़कें हैं। कोई सड़क जंगल नहीं है। सभी फूल जंगल हैं।

निष्कर्ष :
I. कुछ रेलगाड़ियाँ फूल हैं।
II. कुछ रेलगाड़ियाँ जंगल हैं।
III. कुछ फूल रेलगाड़ियाँ हैं।
IV. कोई सड़क फूल नहीं है।
(A) केवल II अनुसरण करता है।
(B) केवल I अनुसरण करता है।
(C) केवल III अनुसरण करता है।
(D) केवल IV अनुसरण करता है।
78. दिए गए विकल्पों में से विषम संख्या ज्ञात कीजिए :
(A) 4025
(B) 7211
(C) 5061
(D) 6023
79. अप्रैल, 2001 की किन तारीखों को बुधवार था?
(A) 4ᵗʰ, 11ᵗʰ, 18ᵗʰ, 25ᵗʰ
(B) 1ˢᵗ, 8ᵗʰ, 15ᵗʰ, 22ⁿᵈ, 29ᵗʰ
(C) 2ⁿᵈ, 9ᵗʰ, 16ᵗʰ, 23ʳᵈ, 30ᵗʰ
(D) 3ʳᵈ, 10ᵗʰ, 17ᵗʰ, 24ᵗʰ
80. इस प्रश्न में, दो कथन A और B दिए गए हैं । ये कथन या तो स्वतंत्र कारण हो सकते हैं या स्वतंत्र कारण या सामान्य कारण के प्रभाव हो सकते हैं । इनमें से एक कथन दूसरे कथन का प्रभाव हो सकता है । दोनों कथनों को पढ़ें और निर्णय लें कि निम्नलिखित में से कौन सा उत्तर विकल्प इन दोनों कथनों के बीच के संबंध को सही ढंग से दर्शाता है ।

A : बेहतर रेलवे नेटवर्क, जैसे नई रेलवे लाइनें बनाने के लिए बजटीय आबंटन में वृद्धि हुई है ।
B : हवाई यात्रा चुनने वाले यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई है ।
(A) यदि कथन B कारण है और कथन A इसका प्रभाव है ।
(B) यदि कथन A कारण है और कथन B इसका प्रभाव है ।
(C) यदि दोनों कथन A और B स्वतंत्र कारण हैं ।
(D) यदि दोनों कथन A और B किसी सामान्य कारण के प्रभाव हैं ।
81. भारतीय सेना के लिए पहले स्थायी आधार नामांकन केंद्र (पीएईसी) का उद्घाटन भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में किया गया है?
(A) चंडीगढ़
(B) मुंबई
(C) लद्दाख
(D) नई दिल्ली
82. "SaNGRAH - राष्ट्रों के लिए सुरक्षित भोजन : वैश्विक खाद्य नियामक प्राधिकरण हैंडबुक" दुनियाभर के 76 देशों के खाद्य नियामक प्राधिकरणों का एक व्यापक डेटाबेस है। SaNGRAH न केवल हिंदी और अंग्रेजी में बल्कि छह भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध है। यह निम्नलिखित में से किस भाषा में उपलब्ध नहीं है?
(A) गुजराती
(B) कन्नड़
(C) उड़िया
(D) मराठी
83. निम्नलिखित में से किस केंद्रीय मंत्रालय ने हाल ही में "राज्यों में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण की योजना" शुरू की है?
(A) परिवार और स्वास्थ्य मामलों का मंत्रालय
(B) शहरी विकास मंत्रालय
(C) रक्षा मंत्रालय
(D) गृह मंत्रालय
84. पूरे भारत में पोषण संबंधी समझ को बढ़ावा देने के लिए महिला एवं बाल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह का कौन सा संस्करण प्रस्तावित किया गया है?
(A) 6ठा
(B) 7वाँ
(C) 5वाँ
(D) 4था
85. वर्ष 2023 के लिए 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की थीम का नाम बताएँ।
(A) सतत विकास के लिए सहकारी समितियाँ।
(B) विश्वास का पुनर्निर्माण और वैश्विक एकजुटता को फिर से जागृत करना।
(C) एक वाटरशेड पल : इंटरलॉकिंग चुनौतियों के लिए परिवर्तनकारी समाधान।
(D) आशाओं के माध्यम से लचीलापन बनाना।
86. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की तीसरी वर्षगाँठ के जश्न के दौरान लॉन्च किए गए नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की टैगलाइन क्या है?
(A) हर जन साक्षर
(B) जन जन साक्षर
(C) जन साक्षर
(D) भारत साक्षर
87. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में IBSA विश्व खेलों में स्वर्ण पदक जीता है?
(A) भारतीय महिला ब्लाइंड (दृष्टिबाधित) क्रिकेट टीम
(B) भारतीय महिला ब्लाइंड (दृष्टिबाधित) फुटबॉल टीम
(C) भारतीय पुरुष ब्लाइंड (दृष्टिबाधित) क्रिकेट टीम
(D) भारतीय पुरुष ब्लाइंड (दृष्टिबाधित) फुटबॉल टीम
88. जिम स्केया को 26 जुलाई, 2023 को नैरोबी, केन्या में आयोजित आईपीसीसी के 59वें सत्र में सातवें मूल्यांकन चक्र के लिए आईपीसीसी (जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल) अध्यक्ष के लिए चुना गया है। वह निम्नलिखित में से किस देश से संबंधित हैं?
(A) यूनाइटेड किंगडम
(B) स्विट्ज़रलैंड
(C) सिंगापुर
(D) संयुक्त राज्य अमेरिका
89. हाल ही में, यूरोपीय आयोग ने डेटा गोपनीयता ढाँचे के लिए अपना पर्याप्तता निर्णय अपनाया। पर्याप्तता निर्णय के आधार पर, व्यक्तिगत डेटा यूरोपीय संघ से निम्नलिखित में से किस देश की कंपनियों में स्वतंत्र रूप से प्रवाहित हो सकता है?
(A) जर्मनी
(B) भारत
(C) फ्रांस
(D) यू.एस.ए.
90. हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया ने विश्व खनन कांग्रेस (WMC 2023) के किस संस्करण की मेजबानी की है?
(A) 25वें
(B) 26वें
(C) 27वें
(D) 28वें
91. भारत में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस निम्नलिखित में से किस दिन मनाया जाता है?
(A) 7 मार्च
(B) 14 जुलाई
(C) 9 अगस्त
(D) 14 दिसंबर
92. दि नेशनल मिशन फॉर सस्टेनिंग दि हिमालयन इकोसिस्टम (एनएमएसएचई) जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीसीसी) के तहत मिशन है। एनएपीसीसी के अंतर्गत कुल कितने मिशन लॉन्च किए गए हैं?
(A) 6
(B) 5
(C) 7
(D) 8
93. भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) की स्थापना 1909 में मैसूर शाही परिवार, भारत सरकार और निम्नलिखित में से किस उद्योगपति के बीच एक दूरदर्शी साझेदारी द्वारा की गई थी?
(A) कस्तूरभाई लालभाई
(B) टी.वी. सुंदरम अयंगर
(C) जमशेदजी नुसरवानजी टाटा
(D) दिनशॉ पेटिट
94. "पांगी घाटी" भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में स्थित है?
(A) उत्तराखंड
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) जम्मू और कश्मीर
(D) लद्दाख
95. कोलकाता में स्थित पैट विलियम्सन ग्राउंड निम्नलिखित में से किस खेल से सम्बंधित है?
(A) गोल्फ
(B) हॉकी
(C) फुटबॉल
(D) पोलो
96. सतमालिया हिरण अभयारण्य भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में स्थित है?
(A) दादरा और नगर हवेली
(B) पुडुचेरी
(C) महाराष्ट्र
(D) तमिलनाडु
97. निम्नलिखित में से कौन सा भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल का गठन नहीं करता है?
(A) लोकसभा के निर्वाचित सदस्य
(B) राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य
(C) प्रत्येक राज्य की विधान सभा के निर्वाचित सदस्य
(D) विधान परिषद् के निर्वाचित सदस्य
98. निम्नलिखित में से किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन का मुख्यालय लंदन, यूनाइटेड किंगडम में है?
(A) विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन)
(B) अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन)
(C) अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी)
(D) खाद्य और कृषि संगठन (फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन)
99. निम्नलिखित में से कौन सी कोमोरोस संघ की राजधानी है?
(A) निकोसिया
(B) आक्रा
(C) मोरोनी
(D) हरारे
100. निम्नलिखित में से किसने “निरुक्त - व्युत्पत्ति-विज्ञान, भाषाशास्त्र और शब्दार्थ-विज्ञान पर सबसे पुराना भारतीय ग्रंथ” नामक पुस्तक लिखी थी?
(A) महर्षि पतंजलि
(B) कालिदास
(C) श्री यस्काचार्य
(D) कल्हण

1 thought on “UPSSSC PET Previous Year Question Paper Pdf Download 29 Oct 2023 Shift 1”

  1. Pingback: UPSSSC Preliminary Examination Test PET 2026 : All Detailes

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top